कन्नौज: शहर में विधायक और मंत्री असीम अरुण ने रोमा स्मारक व मुक्ता काशी मंच का किया निरीक्षण, जल्द पूरा होगा काम
कन्नौज शहर में करोड़ों की लगता से बन रहे मुक्त काशी मंच और रोमा स्मारक का काम जल्द पूरा होने वाला हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद शहर में पर्यटन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए यह अहम स्थान होने वाला है। शनिवार को सदर विधायक और मंत्री असीम अरुण ने निरीक्षण किया हैं। इस दौरान उनके द्वारा कई छोटे छोटे सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।