हनुमानगढ़: गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट के बाहर स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एडीएम उम्मेंदी लाल मीणा, समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह, नगर परिषद आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।