बिंदकी: बिंदकी कोतवाली के एक गांव में दूल्हे को चक्कर आने पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात बिन दुल्हन के बैरंग लौटी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव में कानपुर जनपद से एक बारात गुरुवार को आई थी बताया जाता है कि भांवर के समय दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया जिसके चलते मिर्गी का दौरा आने की आशंका हुई। शुक्रवार को दिन में 11 बजे विदाई के समय दूल्हे को फिर चक्कर आ गया। जिस पर नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार किया और बिन दुल्हन के बारात बैरंग वापस लौट गई।