गभाना: गभाना तहसील में अधिवक्ताओं ने लखनऊ में लाठीचार्ज व चैंबर तोड़े जाने के विरोध में किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्यों से विरत
गभाना तहसील में सोमवार को सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं ने लखनऊ में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और चैंबर तोड़े जाने की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। दि अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और युवा राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए कड़ा रोष जताया।