शिवपुरी नगर: सवर्णों के भारत बंद का व्यापक असर, भाजपा के बजट कार्यक्रम में घुसे आंदोलनकारी
UGC के विरोध को लेकर सवर्ण समाज द्वारा किए गए 'भारत बंद' के आह्वान का असर आज रविवार को शिवपुरी जिले में व्यापक रूप से देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।