बांधवगढ़: प्रभारी कलेक्टर के सख्त निर्देश: पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखना होगा अनिवार्य
प्रभारी कलेक्टर अभय सिंह ने आदेश जारी कर जिले के सभी पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों, प्रोपाइटर, मैनेजर और विक्रेताओं को अपने पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन का भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।जारी आदेश के अनुसार शासकीय वाहनों, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े, निर्देश जारी हुआ।