बरेली: डॉ. बासु का बड़ा कदम, हॉस्पिटल में शुरू हुआ 'मिरासा आयुर्वेद' पंचकर्म वेलनेस सेंटर
बरेली के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बासु ने अपने हॉस्पिटल में “मिरासा आयुर्वेद” पंचकर्म क्लिनिक एंड हॉलिस्टिक वेलनेस सेंटर की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि पंचकर्म आयुर्वेद की प्रमुख शुद्धिकरण प्रक्रिया है, जिसमें वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य और रक्तमोक्षण के जरिए शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालकर रोगों की जड़ पर इलाज किया जाता है।