रूड़की: रामनगर के पास शराब के ठेके के बाहर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर के पास शराब के ठेके के बाहर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले मुकेश त्रेहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश त्रेहन बार-बार पुलिस को फोन कर झूठी सूचना भी दे रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश त्रेहन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।