रूड़की: समाज सेविका ने हरिद्वार रोड स्थित होटल में की प्रेस वार्ता, कहा- कुरान शरीफ और शरीयत के मुताबिक नहीं चल रहे मुसलमान
रुड़की में हरिद्वार रोड पर स्थित एक होटल में आज दिल्ली निवासी समाज सेविका डॉक्टर शालिनी अली के द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के चलते प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मुसलमान कुरान शरीफ और शरीयत के अनुसार नहीं चल रहे है। मौलानाओं के द्वारा उनके सामने कुरान शरीफ और शरीयत को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।