रूड़की: माहीग्रान में लेनदेन को लेकर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में माहीग्रान में लेन देन को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।