झांसी: झांसी स्टेशन के पास पति और बच्चों के साथ सो रही महिला से युवक ने की छेड़छाड़, पति के उठने पर युवक भागा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 25, 2026 झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क की पटरी पर परिवार के साथ सो रही एक महिला के साथ एक युवक ने कथित रूप से अश्लील हरकत करने और गलत काम करने की कोशिश की। तभी उसका पति जाग गया। उसने शोर मचा दिया। पति-पत्नी ने उसे पकड़ने की कोशिश की। मगर वह भाग निकला घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है