सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने रीवा शहर के अटल पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें करणी सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन की कई इकाइयों, क्षत्रिय संगठनों और अन्य सवर्ण समूहों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य मुद्दा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी द्वारा हाल ही में लागू किए गए 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन 2026' को