बिजनौर: मंडावर कस्बे में नीलगाय की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आया स्कूटी चालक, मामूली रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 8, 2024 बिजनौर के कस्बा मंडावर में रविवार को समय करीब 3:00 नीलगाय की टक्कर लगने के बाद एक स्कूटी चालक ट्रक की चपेट में आ गया। हालांकि हेलमेट होने के बाद स्कूटी चालक की जान बच गई। और मामूली रूप से चोट आई है। हादसे से घबराया ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल स्कूटी चालक को अस्पताल भेजा है।