कांके: कर्बला चौक के पास बकरीद को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | May 26, 2026 कर्बला चौक के पास सोमवार देर रात करीब दस बजे बकरीद को ले कर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक किया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पुलिस ने लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।