जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।