गुना नगर: दिन भर उमस और चुभन वाली गर्मी के बाद शाम को जमकर हुई बारिश, लोगों को मिली राहत, 37 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
गुना में 25 जून गुरुवार को मानसून की एंट्री के इंतजार के बीच दिनभर तीखी और चुभन वाली गर्मी उमस के बीच शाम को जोरदार बारिश हुई। करीब शाम 6:00 बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी में रहत दी। शहर की सड़कों पर कुछ जगह पानी भरा नजर आया। गुना मौसम विभाग ने 25 जून को अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।