करीला मेला हेतु कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर यह व्यवस्था अधिकारियों के बेहतर समन्वय, सुचारू संचालन और आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से की गई है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। नोडल अधिकारी के रूप में अनीश धाकड़ एवं आलोक इटोरिया की नियुक्ति की गई है। हेल्पलाइन नंबर 9243125218, 9243130964 सहित अन्य नंबर जारी किए गए हैं।