मुज़फ्फरनगर: स्कूल-कॉलेज के बाहर नशा सप्लाई करने वाले गैंग को गिरफ्तार, नेपाल से लाई गई 80 लाख की चरस और 12.50 लाख का गांजा
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। शाहपुर पुलिस ने चार तस्करों को 3 किलो 802 ग्राम चरस के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है। ये आरोपी नेपाल से चरस लाकर स्कूल-कॉलेज के आसपास युवाओं को सप्लाई करते थे। वहीं बुढाना पुलिस ने एक तस्कर को 24 किलो 660 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया है।