ब्यौहारी: विधायक की उपस्थिति में आयोजित हुई समीक्षा बैठक , ब्यौहारी सभागार समीक्षा बैठक संपन्न
विधायक ब्यौहारी शरद कोल की उपस्थिति में शनिवार को जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधायक ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।