महसी: गड़ेरियन पुरवा में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 20 वर्षीय भतीजी रेशमा, जिसकी शादी एक वर्ष पूर्व गडेरियन पुरवा में हुई थी, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके वालों दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां शव घर के बरामदे में जमीन पर मिला।