जबलपुर: देशभर की ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर सिहोरा में जबलपुर आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव खरब ने बताया कि 6 अप्रैल की सुबह सिहोरा स्टेशन पर आरोपी ने एक महिला का पर्स चोरी करने का प्रयास किया। पकड़े जाने के डर से वह ट्रेन से उतरकर भागने लगा और पास ही स्थित एक तालाब में कूद गया। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की और गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।