क्या आज के दौर में भी श्रवण कुमार हैं? यह वीडियो देखकर आपका जवाब "हाँ" होगा...
सावन की पावन बेला में लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र के अलियाबाद निवासी दिनेश यादव ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने हजारों लोगों की आंखें नम कर दीं। एक पलड़े में अपनी वृद्ध मां, दूसरे पलड़े में अपने दिवंगत पिता की तस्वीर रखकर 72 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।
यह सिर्फ कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि भोलेनाथ की भक्ति, माता-पिता के सम्मान और भारतीय संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। रास्ते भर "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंज रहे हैं और हर कोई दिनेश को आज का श्रवण कुमार कहकर प्रणाम कर रहा है।
अगर आपको भी अपने माता-पिता पर गर्व है, तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
🚩 हर हर महादेव... बोल बम! 🔱
#HarHarMahadev #BolBam #Sawan2026 #KanwarYatra #LakhimpurKheri