मैनपुरी: मैनपुरी सपा कार्यालय पर मातृ दिवस मनाया गया, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर किया गया विरोध प्रदर्शन
रविवार को मैनपुरी शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष ज्योति मसीह के नेतृत्व में मातृ दिवस मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। वही महिलाओं ने पिछड़ी, दलित, अल्पसंख्यक महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने की भाजपा सरकार से मांग की और जमकर विरोध प्रदर्शन करने का काम किया है।