मैहर: फर्जी फोनपे ऐप से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अभय दहिया निवासी हरनामपुर, मैहर द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी दुकान, जो सरला नगर रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थित है, पर दो व्यक्ति कपड़े एवं ट्रॉली बैग खरीदने आए थे। आरोपियों द्वारा लगभग 5000 रुपये की खरीदारी करने के बाद फर्जी फोनपे ऐप के माध्यम से भुगतान सफल होना दर्शाकर वहां से चले गए, जबकि फरियादी के खाते में कोई राशि प्राप्त नही हुई थी।