समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सर्वेश भाटके ने की। बैठक में थाना के सभी पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।