चूरू: कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से घर में घुसकर मारपीट, 5 हजार रुपए व मोबाइल छीनने का आरोप
Churu, Churu | Feb 17, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने नाबालिग पर लाठी व सरिये से हमला करने के साथ ही उससे पांच हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन भी छीन लिया। अस्पताल में घायल के परिजनों ने दोपहर ढाई बजे करीब बताया कि नाबालिग लड़का अपने एक दोस्त के साथ बाजार गया हुआ था।