चूरू: सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल निर्माण को लेकर फूटा आक्रोश, कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Feb 17, 2026 चूरू जिले के सरदारशहर में 50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित राजकीय उप जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को सरदारशहर विकास मंच के बैनर तले लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा।