हांसी: हांसी में दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले मामले में हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Hansi, Hissar | Jul 20, 2024 हांसी पुलिस ने दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले मामले में हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र निवासी सिसाय बोलान व सोनीपत निवासी जगबीर के रूप मे हुई है। थाना सदर सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बतलाया कि गत दिनो पहले सिसाय बोलान जयदीप ने रमन निवासी सिसाय को गोली मारी थी।