रॉबर्ट्सगंज: केनरा बैंक रॉबर्ट्सगंज में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को दी गई सहायता राशि
सोनभद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजन को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई,रॉबर्ट्सगंज स्थित केनरा बैंक शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने मृतक रविन्द्र के पिता सीताराम को बीमा दावा राशि का चेक सौंपा।