शाजापुर: सुनेरा गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, पुलिस जांच कर रही है
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनेरा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना केनरा बैंक के पास स्थित एक मकान की बताई जा रही है, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की.