कासगंज: होड़लपुर गांव में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम
सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम होड़लपुर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय टीकम सिंह पुत्र भोजराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार की देर शाम अपने खेत पर घूमने गए थे, तभी सोरों से कासगंज की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।