सासाराम: ताजिया जुलूस मार्गों का प्रशासनिक निरीक्षण, मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
Sasaram, Rohtas | Jun 25, 2026 ताजिया जुलूस मार्गों का प्रशासनिक निरीक्षण, मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। सासाराम में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सासाराम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), एसडीपीओ-1 एवं एसडीपीओ-2 ने ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया।