किशनगंज: मादा ब्लैक कोबरा का अंडों सहित रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज के मिसाई गांव के एक फार्म हाउस से करीब 6 फीट लंबी मादा ब्लैक कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया। स्नेक कैचर जसवंत सिंह चौधरी ने बताया कि गोबर की खाद डालते समय सांप दिखाई देने पर सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बड़ी मशक्कत से मादा कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। रेस्क्यू के दौरान वहां से करीब 18 अंडे भी मिले।