फतेहपुर: राधानगर के दुर्गा मंदिर के समीप युवक ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा गांव निवासी विशम्भर का 40 वर्षीय पुत्र सुरेश बीती रात बैग लेकर घर से निकला और राधानगर दुर्गा मंदिर के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।