राजातालाब: राजा तालाब तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर बनवासी बस्ती की महिलाओं ने सौंपा मांग पत्र, बताई अपनी समस्याएं
वाराणसी के राजातालाब तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में गणेशपुर गांव की बनवासी बस्ती के रहवासियों ने शनिवार सुबह लगभग 10 बजे पेयजल और भूमि आवंटन से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवेदन सौंपा। आवेदन समाज उत्थान सेवा समिति के सहयोग से प्रस्तुत किया गया।