आपको बता दें क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसान-मजदूर संगठन द्वारा गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में उमरी क्षेत्र स्थित एमआई इंडस्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया गया।