सदर: अप्रैल में ही काशी में तपन बढ़ी, 40 डिग्री पार, अगले सप्ताह और बढ़ेगी गर्मी, धूप में निकलने से बचें
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2026 वाराणसी। काशी सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में गर्मी ने अप्रैल महीने में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।