कोटड़ी: लसाड़िया स्कूल में शिक्षक के तबादले पर भड़के विद्यार्थियों ने विद्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
लसाड़िया स्कूल में शिक्षक के तबादले पर भड़के विद्यार्थी, विद्यालय के बाहर किया प्रदर्शन कोटड़ी। उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाड़िया में शिक्षक हेमराज के तबादले के विरोध में गुरुवार सुबह विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विद्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।