हुज़ूर: रचना नगर के रचना टावर के बेसमेंट में खड़ी दो गाड़ियों में लगी आग, बिल्डिंग में हड़कंप
Huzur, Bhopal | May 25, 2026 भोपाल के रचना नगर स्थित रचना टावर के बेसमेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बेसमेंट में खड़े एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में लगी, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी एसयूवी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।