बक्सर: बक्सर गोलंबर पर भीषण जाम, 7 किमी तक लगी ट्रकों की कतार, यातायात प्रभावित
Buxar, Buxar | Apr 29, 2026 बक्सर में गोलंबर पर बुधवार सुबह से ही भीषण जाम लग गया। मुंडन संस्कार के कारण बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। जिससे छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सुबह 8 बजे तक हालात ऐसे थे कि दोपहिया से लेकर भारी वाहन तक फंसे रहे। जाम और मुंडन सीजन के चलते पटना-बक्सर और बक्सर-पटना दोनों लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।