कलेर: अरवल में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा-2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई
Kaler, Arwal | Apr 18, 2026 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2026 अरवल जिले के 5 केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैस के निर्देश पर सभी तैयारियां पूर्व से सुनिश्चित की गईं। दंडाधिकारी व पुलिस की तैनाती से विधि-व्यवस्था मजबूत रही