आज़मगढ़: शहर कोतवाली में आयोजित नई किरण की बैठक में एक परिवार का सफल समझौता, नई किरण से टूटे परिवार का हो रहा समाधान
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नई किरण की बैठक में लगातार टूटे परिवार एकजुट हो रहे हैं काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान का लगातार प्रयास करते हुए नई किरण अब सफलता की एक मिसाल बनती जा रही है एक बार फिर बुधवार को चार पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन नोटिस के माध्यम से सूचित कर मेडिसिन हेतु बुलाया गया जिसमें तीन पत्रावली में दोनों पक्ष उपस्थित हुए