खगौल: दानापुर में पुलिस अधिकारी के घर लाखों की चोरी, इलाज के लिए परिवार पुणे गया था
दानापुर में शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर मठपर इलाके में एक पुलिस अधिकारी के बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार इलाज के सिलसिले में पुणे गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का ताला और दरवाजा तोड़कर 30 हजार नकदी समेत करीब छह लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। रविवार की मध्य रात्रि करीब 2:40 बजे परिजनों के लौटने पर घ