पूरनपुर: घुघचाई सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों से विधायक मिले, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर घुंघचाई क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, विधायक बाबूराम पासवान मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। गुरुवार को पूरनपुर से सवारियां लेकर जा रहा ई-रिक्शा तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आ गया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।