शामली: हसनपुर के किसान के बोरिंग को ईंट-पत्थर डालकर किया खराब, पीड़ित ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Jul 14, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी किसान अमरपाल ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर गांव के ही कुछ लोगों पर अपने नाबालिग बच्चों के माध्यम से उसके नलकूप की बोरिंग में ईंट पत्थर डलवाने और बोरिंग को खराब करने का आरोप लगाया है। किसान ने बताया कि आरोपियों से हर्जाना मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बोरिंग बंद होने से किसान को 1 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।