राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सिरोही द्वारा राजस्थान इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष इन्दर सिंह देवड़ा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलक्टर अल्पा चौधरी को बुधवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार नए लेबर कोड ( श्रम सहिता ) लागू करने पर सभी मजदूरों द्वारा कड़ा विरोध किया।