अरवल: मनोज यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बिहटा, औरंगाबाद, अरवल रेलवे लाइन संघर्ष समिति का सदर प्रखंड में धरना प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Sep 18, 2025 सदर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बिहटा-औरंगाबाद-अरवल रेलवे लाइन संघर्ष समिति के संयोजक मनोज यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकर्ताओं ने प्रशासन पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए धरना स्थल पर नारेबाजी की और संयोजक की रिहाई की मांग की।