अरवल: करवा मोड़ पर सड़क हादसे में उर्दू स्कूल के प्रभारी गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Sep 18, 2025 शेरपुर उर्दू स्कूल के प्रभारी एमडी दस्तगीर आलम स्कूल जाते समय करवा मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें ऑटो से ठोकर मार दी गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया गया।