हैदरगढ़: ख्वाजापुर में चौकीदार के घर हुई चोरी, छत के रास्ते घुसे चोरों ने दो मकानों से लाखों का सामान व नकदी किया साफ
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में लोनीकटरा थाने के चौकीदार विजई पुत्र दयाराम सहित दो घरों को चोरों ने गुरुवार व शुक्रवार की रात्रि को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और दरवाजे-ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस विभाग से जुड़े चौकीदार के घर में भी चोरी हुई।