बहराइच: दरगाह निवासी शिक्षिका को फिलिपींस में मिला मिसेज़ सेंसेशन का ताज, जिलेवासियों में खुशी की लहर
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिंघापरासी निवासी शिक्षिका को फिलिपींस में मिसेज सेंसेशन का ताज मिला है। शनिवार शाम को शिक्षिका सविता वर्मा ने बताया कि फिलिपींस में हुई 48वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 120 देश की महिलाएं शामिल हुई थी। जिसमें उन्होंने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था इस प्रतियोगिता में उन्हें मिसेज सेंसेशन का ताज पहनाया गया है।